रिपोर्ट:वीरेश सिंह

शाहजहांपुर जनपद के कलान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिलुआ निवासी पंकज सक्सेना ने 20 माह पहले जनपद बदायूं के अंतर्गत सगेडी निवासी रुचि पुत्री राजू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद रुचि एवं उसका पति पंकज सक्सेना गांव पिलुआ में रहने लगे।आज सोमवार तड़के किसी समय रुचि की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

गांव के किसी व्यक्ति ने डायल 112 पीआरबी को सूचित किया तो उसने कलान थाना प्रभारी प्रवाष चंद को सूचित किया।थाना प्रभारी गांव में घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार शशांक सिंह को बुलाया गया उन्होंने मौका मुयना किया पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए विधिक विज्ञान प्रयोगशाला शाहजहांपुर की टीम को बुलाकर वीडियो फोटो के साथ जांच की ह। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed