लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

रोहित सेठ

1000 पोलिंग पार्टियों के कुल 4000 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान 36 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।

सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों का आज का वेतन रोकते हुए निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही को निर्देशित किया।

वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आज दिनांक 21 मई 2024 को उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित उदय प्रताप इंटर कॉलेज, उदय प्रताप पब्लिक स्कूल एवं आरएसएमटी में प्रथमपाली प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2:00 बजे से 5:00 तक संपन्न कराया गया। तीनों प्रशिक्षण स्थलों पर कुल 1000 पोलिंग पार्टियों के कुल 4000 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 36 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये।

मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक वाराणसी हिमांशु नागपाल द्वारा मतदान कार्मिकों से संवाद स्थापित करते हुये निर्वाचन के संबंध में सभी जानकारियां उपलब्ध करायी गयीं तथा अनुपस्थित कार्मिकों का आज का वेतन रोकने हेतु संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *