रिपोर्ट:वीरेश सिंह

शाहजहांपुर 22 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सुरक्षा व्यवस्था सहित सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम एवं मतगणना हेतु विधानसभावार बनाये कक्षों को देखा।
निरीक्षण के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाये गये। स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा हेतु सुरक्षाकर्मी 24 घण्टें तैनात है।

सुरक्षा कर्मियों से भी डीईओ ने वार्ता कर जानकारी ली कि उन्हे किसी प्रकार कोई समस्या तो नही है। साथ ही उन्होने मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। मतगणना हेतु विधानसभावार बनाये गये कक्षों में बल्लियां तथा जाली लगाकर मतगणना कक्षों को तैयार किया जा रहा है। डीईओ ने निरीक्षण के दौरान मतगणना कक्षों में चल रहे कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्धारित समयावधि में मतगणना सम्बन्धित सभी तैयारियां पूर्ण करा ली जाये। उन्होने प्रवेश एवं निकास रजिस्टर भी चेक किया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *