थाना निघासन पुलिस द्वारा, खाद की बोरी चोरी करने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

आज दिनांक 22.05.2024 को वादी श्री अनमोल पाण्डेय उर्फ शिवा पुत्र श्री रामकृष्ण पाण्डेय निवासी ग्राम बिरजापुरवा मजरा लुधौरी थाना निघासन खीरी के घर की वाउंड्री के अन्दर खाद की बोरियां (भारत एन0पी0के0 इफ्को) रखी थी। चोर सुरेश पुत्र पोखाराम निवासी बिरजापुरवा मजरा लुधौरी थाना निघासन खीरी अपने साथी चोर रतनू की मदद से एक बोरी को चोरी कर घर से निकला ही था कि मौके पर ही वादी ने पकड़ लिया और एक अन्य चोर रतनू मौके का फायदा उठाकर भाग गया। ग्रामीणों द्वारा चोर को थाने लाया गया। वादी की तहरीरी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त सुरेश उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। दूसरे चोर की तलाश जारी है।

पंजीकृत अभियोग विवरण-
मु0अ0सं0 141/24 धारा 379/411 भा0दं0वि0 बनाम सुरेश पुत्र पोखाराम व रतनू निवासीगण बिरजापुरवा मजरा लुधौरी थाना निघासन खीरी

बरामदगी विवरण –
एक अदद खाद की बोरी (भारत एन0पी0के0 इफ्को) कुल वजन 50 किलोग्राम

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *