रिपोर्ट:परवेज आलम



धौरहरा खीरी।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने बीती शाम घर से बाहर निकल कर 2 किमी दूर बह रही घाघरा नदी की रेलिंग में रस्सी के सहारे लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। समाचार प्रेषण तक परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर नही दी।

प्राप्त विवरण के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक लाखीपुर निवासी 65 वर्षीय गोले राम पुत्र बाबूराम गुरुवार की शाम खाना खाने के बाद घर से निकले थे। बताया जाता है परिजनों द्वारा तलाश भी की गई थी। शुक्रवार की सुबह घाघरा नदी की रेलिंग में रस्सी के सहारे गोलेराम का शव लटकता देखा गया। घटना की सूचना पर पहुंचे व पुलिस से परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने की मिन्नतें की।जिस पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ग्रामीणों व परिजनो के अनुसार मृतक 65 वर्षीय गोलेराम काफी समय से अपने भाईयों के साथ रहते थे। गुरुवार शाम खाना खाने के बाद टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। बताया जाता है मृतक की पत्नी की मौत लगभग 25 वर्ष पूर्व हो चुकी थी मृतक के एक पुत्री थी जिसकी शादी मृतक के बहनोई द्वारा करवाईं गई थी।हाल फिलहाल मृतक गोलेराम अपने भाई के साथ रहता था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।