सोशल मीडिया में अयोध्यावासियों पर विष वमन करने वालों पर एफ आई आर दर्ज हो – डॉ गीता रानी(हिन्दू महासभा )

रोहित सेठ

    अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने लोकसभा 2024 चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम हतप्रभ करने वाला रहा। हतप्रभ इसलिए, क्योंकि जिन राज्यों से भाजपा को सर्वाधिक सफलता की उम्मीद थी, उन्हीं प्रदेशों में भाजपा को सर्वाधिक नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि  उत्तर प्रदेश में अयोध्या जनपद की फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की हार 

का देश भर में चर्चा का विषय बन चुका है।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने वाराणसी में कहा कि फैजाबाद ( अयोध्या ) लोकसभा सीट से चार बार विधायक रहे और दो बार सांसद रहे भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार पर हिन्दू विरोधी ताकतों द्वारा एक षड्यंत्र रचा गया। षड्यंत्र के अंतर्गत सोशल मीडिया पर अयोध्यावासियों को देश द्रोही, धर्मद्रोही, राम द्रोही, गद्दार, आस्तीन का सांप जैसे संबोधनों से अपमानित किया जा रहा है। यह षड्यंत्र है अयोध्यावासियों और शेष भारत के मध्य नफरत का बीज बोने का।
हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर अयोध्यावासियों के खिलाफ विष वमन करने वाले तत्वों पर एफ आई आर दर्ज कर दंडित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अयोध्यावासियों मान मर्यादा और अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले षड्यंत्रकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।