वैभव त्रिवेदी ने युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हुए मिसाल कायम की – डॉक्टर गीता रानी।

रोहित सेठ

   इंदौर , अखिल भारत हिन्दू महासभा युवा प्रकोष्ठ हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम श्री रुद्रवीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव त्रिवेदी को उनके राष्ट्र और समाज के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीते रविवार को ग्लोबल ह्यूमन राइट फाउंडेशन द्वारा  साउथ एवेन्यू होटल में अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री शैतान सिंह पाल, प्रख्यात फिल्म अभिनेता रणजीत और बिंदु दारा सिंह के कर कमलों से स्मृति चिन्ह सम्मान के रूप में प्राप्त किया। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने नई दिल्ली से वैभव त्रिवेदी को अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डॉक्टर गीता रानी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने वैभव त्रिवेदी को शुभकामनाएं और बधाइयां दी और उन्होंने कहा कि वैभव त्रिवेदी ने बहुत ही कम आयु में राष्ट्र सेवा, समाजसेवा और धर्मरक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वो देश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनका सम्मान उनके और देश के युवाओं के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed