जनपद मथुरा के थाना नौहझील दिनांक 21/09/26 को लडकी मुस्कान पुत्री अजय शाह नि0 बराबर खेडा थाना कुंडा जिला उधमसिंह नगर उम्र करीब 21 वर्ष, जो पिछले 7/8 महीने से सेक्टर 70 नोएडा में काम करती है, अपने दोस्त राहुल पुत्र राजाराम नि0 ग्राम शहोपुर थाना व तह0 मुण्डावर जिला अलवर राजस्थान के साथ जाने व मिलने के लिए आई थी । परंतु राहुल के नही मिलने पर मुस्कान यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास इधर उधर घूमते हुए गश्त कर रही पुलिस मोबाइल थाना नौहझील को मिली जिसे थाना मोबाइल नौहझील द्वारा थाना नौहझील के मिशन शक्ति केन्द्र में लाया गया । मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा युवती से जानकारी उपरांत काउंसलिंग की गयी तथा काउंसलिंग के बाद युवती के परिजनो को सूचना देकर बुलाया गया । परिजन एव लडकी के मध्य विवादों के बावत पुन: काउंसलिंग करते हुए लडकी मुस्कान को परिजनों की सुपुर्दगी में देकर सकुशल रूखसत किया गया।

