विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के तहत दातागंज विधानसभा के विकास खंड समरेर में 07 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) द्वारा किया गया।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज ,ब्लॉक समरेर विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 के तहत दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड समरेर में 07 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का विधवत शुभारंभ क्षेत्रीय भा ,जा,पा, विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया द्वारा किया गया शिविर को सम्बोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में यह सेवा संकल्प अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस बहुउद्देशीय शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं विभागीय सेवाओं को एक ही परिसर में सीधे जनता तक पहुंचाना है, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण किया जाए।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed