लांयस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी ने धूम धाम से मनाया फेम्मे फिएस्टा ॥

लायंस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी की महिला सदस्यों ने अपना कार्यक्रम होटल हरि विलास, सिधगिरि बाग में बड़े ही शानदार तरीके से आयोजित किया
जिसकी थीम फेम्मे फिएस्टा थी।आज के इस कार्यक्रम में क्लब की सभी महिला सदस्यों ने फादर्स डे के उपलक्ष्य में मिलजुल कर अपने हीरो अपने पापा की बात कर उनके साथ बिताए हर मीठे पल को याद किया एवं तरह तरह के मनोरंजक गेम, डांस, इत्यादि से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
अध्यक्ष ला. आलोक कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि मनीष कुमार ( प्राणिक हीलर एवं वास्तु शास्त्र) ने सभी सदस्यों को वास्तु से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम की संयोजिका Lns. पूजा कपूर थी।
आज के इस कार्यक्रम में Lns. पूजा मेहरोत्रा (महिला चेयरपर्सन) ने सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर पीयूष, अनुप्रिया, हर्षा ,अंशुल , श्रदा, दीपाली, उमा, छाया, निशा, उर्मिला, गीतू, सुरेखा,सीमा, निधि, वर्षा, आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।

अध्यक्ष ला. आलोक अग्रवाल ने आज के सफल कार्यक्रम के लिए महिला सदस्यों को एवं पूरी टीम को बधाई दी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *