फूड विभाग द्वारा जॉच के नाम पर व्यापारियो का उत्पीड़न बन्द हो-शिव कुमार गुप्ता ॥

रोहित सेठ

प्रत्येक मण्डल में फूड लैबोरट्री बनाई जाए॥

वाराणसी बताते चले कि आज़ उद्योग व्यापार मंडल समिति के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ता सहित सहायक खाद्य अधिकारी से मिले। उन्होंने अधिकारी को पत्रक दिया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हलाल सर्टीफाईड सामान की बिक्री बंद की जानी चाहिये इसका हम समर्थन करते है लेकिन इसके वजह से खुदरा व्यापारियो को परेशान न किया जाए बल्कि निर्माता कम्पनीयो पर कार्यवाही की जाए। पत्रक देते समय मुख्य रूप से शिवकुमार गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल समिति सविता सिंह पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष,अमन सिंह युवा व्यापार मंडल महामंत्री,रजनी देसाई पूर्वांचल महामंत्री महिला व्यापार मंडल, रंजीत जायसवाल जिला उपाध्यक्ष, धीरज गौतम जिला सचिव, विवेकानंद सिंह युवा व्यापार मंडल प्रदेश सचिव एवं कन्हैया लाल यादव सदस्य व्यापार मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed