काशी द्वारा योजना” से प्रभावित किसानों के साथ वार्ता हुई॥

रोहित सेठ

 वाराणसी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में तहसील सभागार में "काशी द्वारा योजना” से प्रभावित किसानों के साथ वार्ता की गई। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा नंदा राम शास्त्री, फतेह बहादुर सिंह, संतोष पटेल तथा ग्राम बसनी पुरा रघुनाथपुर, कैथोली, पिंडरा, रमईपुर आदि के किसान भी सम्मिलित रहे। इसके अतिरिक्त आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता तथा एसoईo के0के0 श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। उक्त योजना के विषय में किसानों से वार्ता कर उनकी आपत्तियों तथा सुझावो के विषय में चर्चा की गई तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि योजना के संबंध में अग्रेतर कार्यवाहियों में भी किसानो की सहभागिता तथा उनके साथ वार्ता का क्रम जारी रखा जाएगा।
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *