भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा एक जरूरतमंद महिला के मकान का जीर्णोद्धार कराया गया।

रोहित सेठ

भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा श्रद्धेय डा० सूरज प्रकाश की 104वी जयती एवं स्थापना दिवस के उपलक्ष मे सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत एक जरूरतमंद महिला के मकान का भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा अध्यक्षा शशी श्रीवास्तव व सचिव डा0 रमा सिंह के तत्वाधान में ये सेवा कार्य हुआ एवं ज्ञानेन्द्र बहादुर/शशी, राजेश / नेहा वालिया, शिवाजी/रश्मि,पंकज / प्रियंका, अनिल/अर्चना, उत्कर्ष/अनामिका इत्यादि के सहयोग से एक जरूरतमंद असहाय महिला चिंता देवी के मकान का जीर्णोद्धार कराया गया जिसके घर का गृहप्रवेश शाखा के कर्मकांडी हरिनारायण पांडे जी ने विधि पूर्वक चिंता देवी के मकान का पूजा किया मुख्य अतिथि प्रान्तीय महिला संयोजिका मीना सिंह, प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख हिना मेहरोत्रा के द्वारा नारियल फोड़ कर के गृह प्रवेश कराया । तत्पश्चात प्रसाद के रूप में मिष्ठान फल इत्यादि लोगों द्वारा ग्रहण किया गया।

24 वर्षों से वह इसी तरह पर्दों के मकान में जिसके ऊपर छत भी नहीं था उस घर में रह रही थी।

अंत में शाखा संरक्षक ज्ञानेन्द्र बहादुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *