काशी विश्वनाथ धाम मे आईOडीOबीOआईO बैंक के समूह द्वारा 05 चार पहिया वाहन दान स्वरूप मन्दिर न्यास को प्रदान किया गया॥

रोहित सेठ

आज दिनांक 22/07/2024 श्रावण मास, प्रथम सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम मे मनानीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, माo योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दर्शन पूजन किया गया l आज इस महापर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम मे आईOडीOबीOआईO बैंक के समूह द्वारा 05 चार पहिया वाहन दान स्वरूप मन्दिर न्यास को प्रदान किया गया थाl उक्त समस्त वाहनों का उपयोग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदो, अशक्त, तिमारदारों के लिए अन्न सेवा वितरण हेतु प्रयोग में लाया जायेगा। मनानीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आज इस पुनीत कार्य हेतु उपयोग में लाये जाने वाले वाहनों को हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया l

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *