केंद्रीय बजट 2024

रोहित सेठ

प्रगति और विकास की दिशा में बड़ा योगदान करेगा इस साल का बजट॥

पूर्वांचल के आर्थिक विकास के लिए उद्यमियों को स्वयं आगे आना होगा॥

देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट के प्रथम अवलोकन पर यह प्रगति और विकास की दिशा में एक अच्छा बजट दिखाई पड़ता है जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के नजरिये और आवश्यकताओं का ध्यान रखने का प्रयास किया गया है.

यद्यपि इस बजट में पूर्वांचल के विकास के लिए अलग से कोई विशेष पैकेज नहीं दिया गया है लेकिन जिस तरह के अवसर इस बजट में दर्शाए गए हैं, पूर्वांचल के उद्यमी और व्यापारी अपनी तैयारी कर उसका बड़ा लाभ ले सकते हैं. विगत दस वर्षों में वाराणसी एवं इस परिक्षेत्र में जिस तरीके का विकास में निवेश हुआ है और सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर ग्यारह लाख करोड़ के व्यापक निवेश का लक्ष्य लिया है, इस क्षेत्र के लोगों को इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट लेने हेतु अपने आप को तैयार करना चाहिए ताकि विकास के बड़े कोष का अधिक से अधिक लाभ यहां की स्थानीय कंपनियों को और यहाँ के लोगों को मिल सके.

साथ ही पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्यात और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अधिक संगठित एवं सामूहिक प्रयास करके वाराणसी व पूर्वांचल की आर्थिक समृद्धि को नई गति व दिशा प्रदान की जा सकती है.

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *