शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड का आयोजन किया गया। एसएसपी ने परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।शुक्रवार सुबह को पुलिस लाइन में परेड हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह परेड का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन शुभेन्द्र गोपाल ने किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक मो0 हकीमुद्दीन एवं समस्त शाखा प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक,यूपी-112 व अन्य पुलिसकर्मी परेड में मौजूद रहे । परेड में मौजूद पुलिसकर्मियों की समस्याओं की जानकारी कर समाधान किया एवं कुछ समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । परेड निरीक्षण के पश्चात एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया।नवनिर्मित बिल्डिंग, मैस, बाथरुम, शौचालय, कैण्टीन, आटा-चक्की, पुलिस मॉर्डन स्कूल, डॉग स्कायड रुम, कंट्रोल रुम, डायल 112 रुम, रेडियो शाखा, एमटी कार्यालय, महिला,पुरुष बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये। आरटीसी मैस मे जाकर भोजन की गुणवत्ता को चैक किया । स्टोर मोहर्रिर को स्टोर रुम से अऩावश्यक सामान हटाने तथा समय-समय पर शस्त्रों की साफ-सफाई कराते हुए गार्द को दुरुस्त रहने के निर्देश दिये साथ ही एसएसपी ने सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *