बताते चलें कि दिन शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होती है सहसवान नगर में सप्ताहिक बंदी को लेकर फारूकी समाज, एवं लेबर यूनियन के पदाधिकारियों ने कई बार उप जिलाधिकारी सहसवान महिपाल सिंह को सप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिए आग्रह किया जिस पर उप जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहसवान को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी दुकानदार सप्ताहिक बंदी का पालन न करें उन पर जुर्माना डालकर उन्हें दंडित किया जाए । इसका पालन करते हुए आज नगर में नगर पालिका कर्मचारी कदीरुल हसन उर्फ गुड्डू ने माइक द्वारा नगर में भ्रमण कर दुकानदारों को चेताया कि अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर लें अन्यथा जुर्माना वसूलने के लिए तैयार हो जाएं अलाउंस सुनते ही दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर चले गए कुछ लोगों ने बताया कि मोहल्ला अकबराबाद एवं नसरुल्लागंज में कुछ दुकानदार अपनी अपनी दुकान खोलें दिखाई दिए।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *