रिपोर्टर राहुल राव नीमच

शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे मध्य प्रदेश के उप राज्य प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया….
नीमच । शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी, रविंद्र कुवेश्वर के आदेश पर मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा द्वारा भगतराम नायक को उपराज्य प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत नीमच जिला मिडिया प्रभारी प्रवीण गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भगतराम नायक की नियुक्ति के साथ ही उन्हें पद के दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की भी शपथ दी गई है। प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने नव नियुक्त उप राज्य प्रमुख को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही संगठन में सदैव ईमानदारी, सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही सदैव संगठन के हित में अनुशासन पूर्वक कार्य करने तथा पार्टी नियम अनुसार संगठन में अन्य पार्टियों की तरह गुटबाजी बगावत नहीं पनपने देने की भी हिदायत दी गई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे तत्वों को संगठन कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही शिवसेना संगठन के उद्देश्यों को बताते हुए कहा गया कि राष्ट्र रक्षा ही हमारा धर्म है के सिद्धांत पर चलकर कार्य करेंगे। समाज सेवा, समाज सुरक्षा ही हमारा कर्तव्य है।
उक्त कार्यक्रम में नव नियुक्त नीमच जिला प्रमुख ओम भाटी, युवा सेना संभाग प्रमुख विनोद नायक, युवा सेना प्रचार मंत्री अर्जुन बागरी, कैलाश पंवार, कालू चौहान, जगदीश नायक, अरविंद रावत, मोहित मराठा, राहुल राव, दीपक कटारा और शिव सैनिक उपस्थित थे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *