रिपोर्ट राहुल राव ✍️✍️

नीमच। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के तहत दीनदयाल मंडल नीमच के साथ विधायक दिलीपसिंह परिहार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को साफ किया और माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता भारत मां की जय के नारों के साथ में ही तिरंगे अपने हाथ में लिए आजादी का जोश भरते हुए नजर आ रहे थे।
इस मौके पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने आमजन से अनुरोध किया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में और अधिक उत्साह के साथ भागीदारी लें। प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में शामिल हो इसको सफल बनाएं।
कार्यक्रम में दीनदयाल मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री दारासिंह यादव, दुर्गेश शर्मा, मनोज माहेश्वरी, सतीश हास, जीशान कुरेशी, नितेश टाकवाल, विक्की कुमिया, राहुल गोर, अमन दीवान, लोकेश कौशल, ब्रजराज सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।