रिपोर्टर राहुल राव

  • नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर के नेतृत्व में किया स्वागत
    नीमच। नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। सबसे पहले वे नीमच के पत्रकारों से रूबरू हुए और परिचय प्राप्त किया।
    इस अवसर कलेक्टर चंद्रा ने कहा कि नीमच के बारे में पहले से फीडबैक मिला है कि यहां का मीडिया काफी स्ट्रांग है, उन्होंने कहा कि जो भी जनहित का विषय संज्ञान में लाया जाएगा उस पर त्वरित अमल होगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर नीमच के प्रेस जगत की ओर से नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर के नेतृत्व में गुलदस्ता भेंटकर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का स्वागत किया गया। श्री गुर्जर ने कलेक्टर से परिचय के दौरान कहा कि शासन प्रशासन और जनता के बीच सेतु की भूमिका है पत्रकारों की। पत्रकारों के प्रति भी प्रशासन का रवैया सकारात्मक रहे। साथ ही श्री चंद्रा को नीमच में बतौर कलेक्टर बेहतर कार्यकाल की उम्मीद जताते हुए शुभकामनाएं भी दी। स्वागत कार्यक्रम में नीमच जिला प्रेस क्लब उपाध्यक्ष लालितसिंह चूंडावत, कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, सहसचिव मुकेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजू नागदा दास्सा,विधि सलाहकार भारत सोलंकी,पूर्व अध्यक्ष विष्णु परिहार, हरीश अहीर के साथ ही प्रेसक्लब के साथीगण मुकेश सहारिया,विवेक खंडेलवाल सोनू,दिनेश नलवाया,प्रितेश सारडा, राकेश वर्मा,एसएस कछावा,तरलीन सलूजा सहित पत्रकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।