रिपोर्ट- परवेज आलम

लखीमपुर खीरी में आज दिनांक 14.08.2024 को तृतीय वाहिनी स.सी.बल, लखीमपुर खीरी में . वि.विक्रमण, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय  ,स.सी.बल,लखीमपुर खीरी के अध्यक्षता में  आजादी  के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में  "हर घर तिरंगा" के तहत क्षेत्रक मुख्यालय  ,स.सी.बल,लखीमपुर खीरी ,तृतीय वाहिनी, लखीमपुर खीरी एवं 70 वी वाहिनी, लखीमपुर खीरी II के द्वारा  लखीमपुर क्षेत्र में नागरिकों को जागरूक करने हेतु साइकिल /मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया हैं l इस कार्यक्रम के दौरान वि.विक्रमण, उप महानिरीक्षक , क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.बल,लखीमपुर खीरी के द्वारा  इंटर सेक्टर खेल प्रतियोगिता में  विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में देवानंद, कमांडेंट तृतीय वाहिनी,    क्षेत्रक मुख्यालय, 70 वी  वाहिनी व तृतीय वाहिनी के  अधिकारी/ कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वि.विक्रमण, उप महानिरीक्षक , क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.बल,लखीमपुर खीरी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *