आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय की एनएसएस,एनसीसी एवं रेन्जर छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीता यादव के नेतृत्व में आवास विकास कॉलोनी तथा बाबा कॉलोनी में रैली निकाली। छात्राओं की रैली को कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्राओं ने नारी सुरक्षा और सम्मान से संबंधित गगनभेदी नारे लगाए और कॉलोनी वासियों को नारी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और जागरूक रहने के लिए अपील किया।
इस अवसर पर डॉ डाली, डॉ बरखा, डॉ सारिका शर्मा, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ सरिता यादव,डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ शशि प्रभा, डॉ दिलीप वर्मा, डॉ सचिन राघव,डॉ गौरव सिंह, प्रमोद शर्मा,गौरव पाली,अनुज प्रताप सिंह,आशीष कुमार,एकता सक्सेना, पायल,दीक्षा यादव,जैनब,नीरज यादव आदि ने सहयोग प्रदान किया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *