डॉक्टर इमरान हसन सिद्दीकी एमओआईसी सहसवान ने प्रसूति विभाग में एवं 102 एंबुलेंस को भी सख्त निर्देश दे रखे हैं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिसकी मिसाल आज भी देखने को मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान क्षेत्र के गॉव नगला चोई निवासी मेवाराम की पत्नी कुसुम ने 102 एम्बुलेंस में एक लड़का को जन्म दिया उसके बाद जच्चा एवं बच्चा दोनो स्वस्थ बताये जा रहे हैं। 102 एम्बुलेंस गाड़ी नम्बर UP 32 EG 1974 के EMT दुर्वेश कुमार व पायलट बृजकिशोर ने बताया कि हम गर्भवती महिला को उनके गॉव नगला चोई से प्रसव हेतु सहसवान सीएचसी ले जा रहे थे तभी रास्ते मे नगला चोई के पुल के पास महिला ने एम्बुलेंस में दूसरे बच्चे के रूप में एक लड़का को जन्म दिया उसके बाद जच्चा व बच्चे दौनो को सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया जहां जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ बताये जा रहे हैं।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *