उघैती थाना क्षेत्र के गांव सोनिया खेड़ा में सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान एवं किशोर के गोली मार दी। इस घटना में किसान ने किसी तरह खुद को बचा लिया, लेकिन किशोर के हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।गांव सोनिया खेड़ा के खेतिहर इलाके में इंद्रपाल खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान बाइक से आए दो अज्ञात बदमाशों ने इंद्रपाल पर फायर झोंक दिया। लेकिन उसने खुद को किसी तरह बचा लिया। कुछ दूर आगे निकलने के बाद बदमाशों ने सड़क पर जा रहे गांव निवासी रमेश के 14 वर्षीय बेटे राहुल के गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *