बदायूं बिजनौर हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक और पिकअप में भीषण भिड़ंत हो गई। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक और पिकअप की भीषण भिड़ंत में बाइक सवार युवक का पैर बीच से कट कर अलग हो गया उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास का है। जहां जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के गांव हथलहड़ी का रहने वाले कुलदीप (30) पुत्र बृजेश किसी काम से बदायूं के इस्लामनगर की तरफ जा रहा था जैसे ही युवक राजपुर के नजदीक पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *