श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट द्वारा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन 26 अगस्त 2024 स्थान: श्रृंगेरी मठ, महमूरगंज, मे होगा।

रोहित सेठ

वाराणसी, 26 अगस्त 2024: इस वर्ष श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। इस आयोजन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए हुए।

इस आयोजन समिति के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों में संस्था की अध्यक्ष सीमा तिवारी, अनिल शास्त्री, संरक्षक प्रो. पी.के. मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, विनय शुक्ला, रोशन, राकेश, प्रशांत जी व अन्य।

साथ ही आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के सचिव अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि महोत्सव के दौरान शोभायात्रा, भजन-संकीर्तन व भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शाम 26 अगस्त 2024 को श्रृंगेरी मठ, महमूरगंज, वाराणसी में संपन्न होगा।

मुख्य आकर्षण:

शोभायात्रा: जन्माष्टमी की सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कान्हा जी की झांकी व अन्य धार्मिक झांकियां शामिल होंगी। यह शोभायात्रा नवोदित नगर एक्सटेंशन कॉलोनी से शुरू होकर बड़ी गैबी, अपना पार्क होते हुए श्रृंगेरी मठ ।
मुख्य कार्यक्रम: शोभायात्रा के बाद शाम को भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन व भजन-संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 3. नंदोत्सव: अगले दिन 27 अगस्त 2024 को श्रृंगेरी में भगवान श्री कृष्ण का नंदोत्सव भी आयोजित किया जाएगा।

सभी भक्तों को इस उत्सव में भाग लेने और भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

अनूप कुमार पांडे सचिव

श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट श्रृंगेरी मठ, महमूरगंज, वाराणसी

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे! हरे राम हरे राम राम राम हरे हो!!

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed