रिपोर्टर गुर्दीप सिंह

जिला जज गिरीश कुमार वैश्य हुए सेवा निवृत औरैया जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य शनिवार को सेवानिवृत हो गयें। वह करीब एक वर्ष पूर्व शामली से स्थानांतरित होकर औरैया जिले में आये थे। आज उन्होंने कार्यभार छोड़ दिया। इस मौके पर उनके सम्मान में माधव मंगल गेस्ट हाउस में न्यायिक अधिकारियों एवं स्टाफ ने विदाई समारोह आयोजित किया। तथा उनके सफल कार्यकाल की सराहना की। सेवानिवृत जिला जज ने अपने कार्यकाल में साथी अधिकारियों व बार के मिले सहयोग पर आभार जताया। इससे पहले जिला जज को जिला जजी में डीबीए अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी, जिला महामंत्री शैलेश चतुर्वेदी उर्फ पप्पल, डीजीसी अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र सिंह तोमर, शिवम बिश्नोई, मुकेश पोरवाल के अलावा अधिवक्ता अशोक अवस्थी, शिवम शर्मा, सुनील दुबे, अभिजीत दुबे आदि ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी। समारोह के बाद वह अपने गृह जनपद बरेली के लिए रवाना हो गयें।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *