रिपोर्ट:प्रदीप पांण्डेय

बदायूँ थाना वजीरगंज पुलिस ने एक चोरी हुआ ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी को पंकज कुमार,विक्की कश्यप, प्रदीप, रमेश चंद्र के कब्जे से बरामद किया ट्रैक्टर 5 अगस्त को थाना वजीरगंज क्षेत्र से चोरी किया गया था इसके संबंध में थाना वजीरगंज पर विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था पकड़े गए आरोपी प्रदीप के कब्जे से एक तमंचा दो कारतूस बरामद हुए इसमें पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया हैथाना वजीरगंज पुलिस को ट्रैक्टर के साथ पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि हम चारों लोग प्रमोद और आशीष के साथ मिलकर बदायूं, बरेली के आसपास के जिलों से वाहनों को चोरी करते हैं यह ट्रैक्टर भी हमने मिलकर कस्बा वजीरगंज बिल्सी रोड से 5 अगस्त की रात्रि को चोरी किया था ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर भी था जिसको चारों चोर सिम्भावली जिला हापुड ले गए थे ट्रैक्टर और रोटावेटर को प्रमोद के पास ही छोड़ दिया था आशीष ने ट्रैक्टर की पटियां अपने काम के लिए ले ली थी पुलिस ने आशीष को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है चारों आरोपी शनिवार को बरेली ट्रेक्टर बेचने के लिए बरेली जा रहे थे तभी पुलिस ने चारों चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *