रिपोट चंद्र हास वर्मा

नहीं चेता प्रशासन तो जल्द ही दो सौ परिवार होंगे बेघर

जिला लखीमपुर खीरी की उत्तर सीमा पर घाघरा नदी के विनाश की लीला थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ बाढ़ महकमा माथुरपुर गांव की आबादी को बचाने के लिए कटान रोधक काम में दिन रात व्यस्त है। वहीं दूसरी तरफ घाघरा नदी करीब पांच सौ हेक्टेयर भूमि में लगी फसलों को तेजी के साथ निगलते हुए ग्राम पंचायत सुजानपुर के मजरा देवी पुरवा पहुंच गई है। यहां नदी और गांव की दूरी करीब पांच सौ मीटर शेष बची है। जिससे यहां के ग्रामीणों में बेचैनी बढ़ गई है।
घाघरा नदी दक्षिण दिशा में जिस तरह तेजी के साथ कटान करते हुए बढ़ रही है। और शासन प्रशासन के साथ-साथ बाढ़ महकमे के जिम्मेदार तमासबीन बने हुए हैं। ऐसी स्थिति में गांव देवी पुरवा, नौवापुर सानी, सुजानपुर, माथुरपुर, सहजदिया, लालापुर, मोटे बाबा, रामनगर बगहा, परौरी, अग्घरा तथा गुलरिहा आदि दर्जन भर से अधिक गांवों के ग्रामीण भूमि हो रहे हैं। देवी पुरवा निवासी कौशल राज, बीरबल, रामू भार्गव, लालता प्रसाद लल्लन महतिया, विदेश कुमार तथा रमेश कुमार आदि दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि घाघरा नदी पिछले एक माह के अंदर करीब पांच सौ हेक्टेयर भूमि को निगलकर आबादी के करीब आ गई है। यदि समय रहते कटान रोधक काम शुरू नहीं कराया गया तो जल्द ही गांव की आबादी घाघरा नदी की कोख में समा जाएगी और करीब दो सौ परिवार बेघर हो जाएंगे। उधर माथुरपुर में बाढ़ खंड के द्वारा युद्ध स्तर पर कराए जा रहे कटान रोधक काम के चलते घाघरा की लहरें थम गई हैं। यहां पिछले एक हफ्ते से कटान न होने से पलायन की तैयारी कर चुके ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
देवी पुरवा के सामने अपने मूल स्थान से कटान कर घाघरा नदी करीब पांच सौ मीटर पीछे हो गई है। हलांकि गांव अभी कटान के जद में नहीं है। विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। माथुरपुर की तरह देवी पुरवा को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

अजय कुमार अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड शारदानगर

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।