रिपोर्ट: प्रदीप पांण्डेय
बदायूँ

बदायूँ :- बदायूं के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह चूहे को धागे से बांधकर कुत्ते के सामने लटकाए नजर आ रही है। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि महिला ने चूहा मारकर कुत्ते को खिलाया है।
पुलिस महिला की तलाश कर रही है। महिला की पहचान होने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
वायरल वीडियो कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर का बताया जा रहा है। एक महिला ने चूहे की पूंछ में धागा बांध रखा है। उसे कुत्ते के सामने लटका
कर दिखा रही है।


किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में महिला के पास एक शख्स भी खड़ा दिख रहा है। महिला को जब वीडियो बनाए जाने का शक हुआ तो वह मौके से हट जाती है।
पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। महिला पर चूहे के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि महिला हर रोज इसी तरह से अपने कुत्ते को चूहा लाकर खिलाती है।
चौकी मालवीय गंज के प्रभारी दरोगा अनित कुमार ने तहरीर लेने के बाद जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।

सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। महिला की पहचान होते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *