रजत पाण्डेय ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर : आज राजेश एस, नवागत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों के साथ मीटिंग कर उनका परिचय प्राप्त किया गया । मीटिंग के दौरान एसपी द्वारा बताया गया कि कानून सबके लिए एक है। महिला सम्बन्धी अपराध पर लगाम लगाने हेतु महिला बीट प्रणाली व महिला सुरक्षा दल को सुदृढ़ किया जायेगा साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाना व सुरक्षा का वातावरण बनाये रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी ।बाद गोष्ठी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। गोष्ठी व निरीक्षण के दौरान संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर, ज्योति यादव क्षेत्राधिकारी यातायात, संतोष कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक शाहजहाँपुर तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाईअम्बिकापुर 14 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब और श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मेघावी नोनी बाबू शिक्षा सहायता योजनाश् ऐसी ही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो आर्थिक अभावों को मेधावी छात्रों की सफलता के आड़े नहीं आने दे रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण जिले के ग्राम पंचायत भिट्टिकला की होनहार छात्रा ममता राजवाड़े हैं, जो इस योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार रही हैं।