रिपोर्ट – नसरुद्दीन अंसारी

आज दिनांक 14.09 .2024 को पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद द्वारा थाना कोतवाली सदर की चौकी रामापुर के ग्राम रंगीला नगर में स्थित नवनिर्मित पुलिस यार्ड का निरीक्षण किया गया नवनिर्मित पुलिस यार्ड बनकर तैयार हो गया है नव निर्मित पुलिस यार्ड करीब 4300 वर्ग मीटर में बना हुआ है। याद में एक गार्ड रूम बनाया गया है जिसमें पुलिसकर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है नव निर्मित पुलिस यार्ड में सी सी टीवी कैमरा वा सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। पुलिस अधीक्षक खीरी ने यार्ड का निरीक्षण करने के दौरान क्षेत्र अधिकारी सदर रमेश कुमार तिवारी व थाना प्रभारी सदर अम्बर सिंह को जनपद के समस्त स्थान में खड़े वाहनों को यार्ड में शिफ्ट कराए जाने के हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नव निर्मित पुलिस यार्ड में जनपद में सभी थानों के लावारिस माल वा एक्सीडेंटल वाहन थानावर स्थान चिन्हित कर खड़े किए जाएंगे जिसका विवरण गार्ड रूम के रजिस्टर में भी रखा जाएगा ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *