बहुआयामी समाचार से नागेन्द्र प्रजापति ब्यूरो चीफ प्रयागराज की खास खबर

प्रयागराज नवागत जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने संभाला कार्यभार

नवागत जिलाधिकारी प्रयागराज श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने रविवार को कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2013 बैच के आईएएस श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ इसके पूर्व जनपद रामपुर, जौनपुर में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे सम्बंधित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नजूल) श्री प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed