रिपोर्ट – मोहम्मद आमिर

विधुत विभाग एसडीओ और जेई की लापरवाही से हो सकता है नगर में बड़ा हादसा

14 सितंबर मोहम्मदी खीरी नगर में देवस्थान मंदिर जाने वाली रोड पर विधुत विभाग द्वारा डाले गए तार छू रहे जमीन*वही मंदिर से आने वाली सड़क पर बाबू खा के मकान के पास से विधुत लाइन जर्जर जिसको बदलना चाहिए अभी लगभग 7 दिन पहले तार टूटने से एक बच्चा बाल बाल बचा था फिर भी नही जागा विधुत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।वही नई बस्ती में खंबा तो लग गया लेकिन तार जमीन छू रहे हैं तहसील समाधान दिवस में एसडीओ साहब से कहा भी था तो एसडीओ ने कहा था ठीक करा देंगे। लेकिन जिम्मेदार नही जागे जब तहसील दिवस में कहने पर ये हाल है तो जो इनके कार्यालय जाता होगा शिकायत लेकर उसका क्या होता होगा आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *