रिपोर्ट: प्रदीप पाण्डेय

बदायूँ। उझानी शहर में इन दिनों बाइक चोरों का बड़ा गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने में लगा है। हैरत की बात यह है कि इतना सब होने के बाबजूद भी पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा पा रही है। रविवार को सुबह दस बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलुआढेर निवासी होते लाल पुत्र अनोखेलाल दवा लेने बदायूं रोड स्थित स्टार हाॅस्पीटल आए थे अपनी बाइक संख्या यूपी 24 एएल 6849 हीरो स्पलेंडर हॉस्पिटल गेट के सामने खड़ी कर दी थी।


दवा लेकर बाहर निकले तो बाइक गायब थी आस-पास खोजबीन की मगर कोई पता नही चला ।
चोर अधिकांश बाइको को बैंक, सार्वजनिक स्थान या भीड़भाड़ वाले इलाकों से अपना निशाना बनाते है ।

बर्जन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक

इस सम्बन्ध में जानकारी करने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चोरों की तलाश की जा रही है कुछ संदिग्ध लोग मिले हैं उनसे जानकारी की जा रही है !

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *