रिपोर्ट:चंद्र हास वर्मा

लखीमपुर खीरी।तहसील निघासन क्षेत्र में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते कोटेदारों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ताजा मामला तहसील क्षेत्र के सिसुवारी गांव का है जहां कोटेदार द्वारा की जा रही घट तौली का कार्ड धारकों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई और मामले को उग्र होने से रोक लिया। उचित दर विक्रेता पर कम राशन देने का आरोप लगा है। कार्ड धारकों के कम राशन लेने से इंकार करने पर कार्ड धारकों को उचित दर विक्रेता ने राशन देने से मना कर दिया। राशन न मिलने पर राशन कार्ड धारकों ने DSO व SDM से शिकायत की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *