एयरटेल डिजिटल टीवी की नए प्लान में ग्राहकों को मिलेगा अमेज़न प्राइम का लाभ

रोहित सेठ

एयरटेल डिजिटल टीवी ने अपने नए अल्टीमेट और अमेज़न प्राइम लाइट प्लान के तहत लाइव टीवी और प्राइम लाइट की सुविधा प्रदान करने के लिए अमेज़न प्राइम के साथ साझेदारी की है। इस प्लान के ग्राहक लीनियर टीवी चैनलों का आनंद लेने के अलावा, एचडी क्वालिटी में दो डिवाइसों पर प्राइम वीडियो प्लेटफार्म पर बेजोड़ मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन में अन्य प्राइम लाभ भी शामिल हैं जैसे अमेज़न पर 10 लाख से अधिक उत्पादों पर मुफ़्त अनलिमिटेड उसी दिन डिलीवरी सुविधा और 40 लाख से अधिक उत्पादों पर अगले दिन डिलीवरी सुविधा, सेल इवेंट और लाइटनिंग डील्स तक जल्दी पहुंच और अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अमेज़न डॉट इन (Amazon.in )पर खरीदारी पर पांच फीसदी कैशबैक की सुविधाएं शामिल हैं।

भारती एयरटेल के एयरटेल डिजिटल टीवी के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा ने कहा, ” मोबाइल मनोरंजन की बढ़ती मांग ने हमें अपने टीवी ऑफर का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया है, जिससे ग्राहकों को कभी भी, कहीं भी पहुंच मिल सके। अमेज़न प्राइम के साथ हमारी साझेदारी हमारे कंटेंट लाइनअप को बढ़ाती है, जो हमारी होम एंटरटेनमेंट सेवाओं की विविधतापूर्ण रेंज को पूरक बनाती है। हम ग्राहकों को एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं, जिसमें हिंदी कंटेंट के लिए 521 रुपये तक की शुरुआती कीमत शामिल है। हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक इस आकर्षक सौदे का अधिकतम लाभ उठाएंगे।”

प्राइम वीडियो, इंडिया की निदेशक और एसवीओडी बिजनेस प्रमुख शिलांगी मुखर्जी ने कहा, “प्राइम वीडियो में हम अपने वितरण को मजबूत करने और अपनी पसंदीदा फिल्मों और सीरीज को और भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के तरीकों पर लगातार विचार कर रहे हैं। एयरटेल डिजिटल टीवी के साथ साझेदारी प्राइम वीडियो की सम्पूर्ण सामग्री तक पहुंच को और भी सहज बनाती है, जबकि अन्य खरीदारी और प्राइम के अन्य शॉपिंग और शिपिंग सुविधा प्रदान करता है, जैसे लाखों उत्पादों के लिए असीमित मुफ़्त ‘उसी दिन/अगले दिन’ डिलीवरी, विशेष सौदों तक जल्दी पहुंच तथा अन्य बहुत सारी सुविधाएं शामिल हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में ग्राहकों के लिए प्रीमियम मनोरंजन को और भी अधिक सुलभ बनाना है।”

इस ऑफर के साथ, एयरटेल का लक्ष्य 350 से अधिक टीवी चैनलों तक असीमित पहुंच के साथ-साथ प्राइम वीडियो पर उपलब्ध ओवर-द-टॉप (ओटीटी) सामग्री के साथ घरेलू मनोरंजन को बेहतर बनाना है, ताकि उपभोक्ताओं की लगातार बदलती मनोरंजन आवश्यकताओं के लिए एक समग्र समाधान प्रदान किया जा सके।

सब्सक्राइबर प्राइम वीडियो की फिल्मों और सीरीज की संपूर्ण सामग्री तक निर्बाध पहुंच के साथ एक सहज स्ट्रीमिंग अनुभव का आनंद ले सकते हैं, जिसमें मिर्जापुर, पंचायत, द फैमिली मैन, धूता, इंस्पेक्टर ऋषि जैसी बेहद लोकप्रिय ओरिजिनल सीरीज, ब्लॉकबस्टर फिल्में टाइगर 3, कंतारा, माजा मा, बवाल, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और कई अन्य के साथ-साथ फॉलआउट, सिटाडेल, द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर, द बॉयज जैसी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज और फिल्में शामिल हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।