रिपोट:प्रदीप पांण्डेय
बदायूँ

बदायूँ ।विनावर में एक किसान की मौत करंट लगने से ही गयी वह अपने खेत मे फसल में पानी लगा रहा था।उसी दौरान हाइटेंशन लाइन का तार उस पर टूट कर गिर गया। थाना क्षेत्र के गाँव रैपुरा निवासी 40 वर्षीय किसान हीरा लाल रात्रि में अपने खेत में पानी लगाने गये थे।बताते है कि उसी दौरान खेत पर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार उन पर टूट कर गिर गया।

करेन्ट लगने से हीरा लाल कुछ देर छटपटाये और फिर उन्होंने दम तोड़ दिया।धमाके की आवाज सुनकर आस पास काम कर रहे किसान भी आ गये।उन्होंने परिजनों को सूचना दी तो परिजन भी मौके पर आ गये।पुलिश ने शव को कब्जे में लेकर जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed