रिपोर्ट – जीत नाग

बाराबंकी। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार की रात सुंधियामऊ क्षेत्र के तेलवाय गांव में मां भगवती के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना के लिए गांव सहित क्षेत्र के भक्तों का सैलाब उमड़ा। जिसके उपरांत बाराबंकी जिले के सिद्धौर से जय बाबा पूरन दास दी ग्रेट संगीत कंपनी द्वारा अनेकों प्रकार के धार्मिक और संस्कृत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम पूरी रात चलता रहा जिसमें गांव सहित क्षेत्र के माता बहनों सहित सैकड़ो भक्तों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रमुख संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। कार्यक्रम आयोजन ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबली वर्मा ने पधारे संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रधान नवल किशोर वर्मा, ज्ञान प्रकाश वर्मा, राम प्रकाश वर्मा, सदस्य क्षेत्र पंचायत रामनरेश यादव,राजेंद्र यादव सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed