आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार

19.11.2024*प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 को एक साथ शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी।यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार को परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके साथ हाईस्कूल,इंटरमीडिए के 54,38,597 परीक्षार्थियों का समय सारिणी का इंतजार खत्म हो गया। बोर्ड ने इस बार पिछले साल की अपेक्षा 20 दिन पहले परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है, पिछले साल सात दिसंबर को परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया था।2024 की तरह इस बार भी बोर्ड की परीक्षाएं 12 कार्य दिवसों में संपन्न होंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह साढ़े 8.30 से 11.45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे के मध्य होगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पंजीकृत 54,38,597 परीक्षार्थियों में से 28,90,454 छात्र और 25,24,065 छात्राएं हैं। हाईस्कूल में 27,41,674 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 14,50,675 छात्र और 12,90,999 छात्राएं हैं। इंटर में 26,90,845 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 14,39,779 छात्र और 12,51,066 छात्राएं हैं। पहले दिन यानि 24 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में सुबह 8.30 से 11.45 बजे हाईस्कूल में प्रारंभिक हिंदी और इंटर में सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसी दिन द्वितीय पाली में दोपहर 2 से 5.15 बजे तक हाईस्कूल की हेल्थ केयर और इंटर की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।