बहु आयामी समाचार आकर्ष मिश्र मोहम्मदी खीरी

अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा मोहमदी द्वारा, विश्व कल्याण हेतु, युगनिर्माण कन्या इंटर कॉलेज मोहमदी में यज्ञ किया गया।गायत्री परिवार के प्रमुख मेबाराम व शिवकुमार शुक्ला, डॉ0 रमा शंकर गुप्ता द्वारा यज्ञ सम्पन्न कराया गया।मुख्य यजमान प्रधानाचार्य सुनीता वर्मा व उनके पति लाल चंद कनौजिया अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य रामाश्रम इंटर कॉलेज, मोहम्मदी मौजूद रहे। मेबाराम ने विस्तार से यज्ञ का महत्व बताया इसके पश्चात गुरु गायत्री वंदना, षट्कर्म, षोडश पूजन के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया गया। शिवकुमार शुक्ला व डॉ0 रमा शंकर गुप्ता ने सुमधुर भजन सुनाये। प्रधानाचार्य सुनीता वर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि प्रति माह विद्यालय में पवित्र यज्ञ हो ।इस अवसर पर लोक भारती के जिला संयोजक अतुल रस्तोगी, वेद प्रकाश गुप्ता, रजनीश त्रिपाठी स0 अध्यापक, सुगंधा राठौर स0 अध्यापक, रामू रस्तोगी कार्यालय सहायक, अमित कुमार गुप्ता लिपिक, सुषमा मिश्रा स0 अध्यापक, रुचि शर्मा अंशकालिन अध्यापक, सुगंधा राठौर स0 अध्यापक व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *