बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 27 नवंबर लखीमपुर खीरी।

लखीमपुर महोत्सव के दूसरे दिन गोला के ग्राम कोटवारा में धूमधाम से मनाया गया लखीमपुर महोत्सव। मंगलवार की शाम होते ही महोत्सव की भव्यता से जगमगा उठा,ग्राम कोटवारा। कई लोक कलाकारों ने लखीमपुर महोत्सव में बिखेरे रंग और अपनी कला से बांधा शमा। काफ़ी संख्या में लोग व कई ग्रामों से महोत्सव को देखने के लिए पहुंचे।वही लखीमपुर महोत्सव को लेकर प्रशासन भी जी तोड़ मेहनत क़र महोत्सव को बनाया रंगारंग।इस महोत्स पर थाना हैदराबाद सहित कई थानो की पुलिस चाक चौबंध व्यवस्था में लगी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार रहें। इस मौके पर विधायक अमन गिरी,राजा मुजफ्फर अली,एस डी एम गोला विनोद गुप्ता, सी ओ गोला गवेन्द्र पाल गौतम, सी ओ मोहम्मदी अरुण कुमार, तहसीलदार गोला सुखवीर सिंह, के साथ तहसील एवं पुलिस प्रशासन तथा क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित रहे

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *