🔵दूल्हा बने नंदलाल, राधा रानी दुल्हन बनी
भांडीर वन में सम्पन्न हुआ राधा कृष्ण विवाह मनोरथ


रिपोर्ट:पवन चौधरी
9634662221


मांट। राधा कृष्ण की विवाह स्थली भांडीरवन एक बार फिर राधा कृष्ण के विवाह की गवाह बनी, वृन्दावन के अग्र बंधुओं ने धूम धाम से राधा कृष्ण का विवाह मनोरथ सम्पन्न हुआ।
वृन्दावन के अग्र बन्धुओं द्वारा मांट नोहझील रोड से भांडीरवन तक राधा कृष्ण के विग्रह की बैंड बाजों के साथ बारात निकाली गयी, भांडीरवन के मुख्य द्वार पर द्वाराचार की रस्म की गयी इसके बाद प्रिया प्रियतम के मंदिर में राधा जी के कन्यादान में श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर दान किया, इसके बाद राधा कृष्ण के फेरे कराये गये।


सेवायत प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि ग्रंथो और पुराणों में उल्लेख मिलता है कि भांडीरवन में राधा कृष्ण का विवाह खुद ब्रह्मा जी ने कराया था।
मंदिर के सामने बृज रसिक जे एस आर मधुकर ने राधा कृष्ण की सगाई से लेकर विदाई तक का बधाई गायन किया, उनके सुमधुर बधाई गीतों को सुनकर श्रद्धालु थिरकने पर मजबूर हो गये। श्री मधुकर ने इस अवसर पर कहा कि भांडीरवन में राधा कृष्ण के पद गायन करने से अद्भुत आनंद मिलता है। मधुकर का साथ सखी शशि लाडली, राघव,भावना सखी,लक्ष्य मधुकर व मयंक मधुकर ने दिया।राधा कृष्ण विवाह मनोरथ भांडीरवन के सेवायत प्रमोद भारद्वाज द्वारा सम्पन्न कराया गया।
…..
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जेसीआई कान्हा वृन्दावन के सुनील अग्रवाल,लक्ष्मी अग्रवाल, अनूप व जाग्रति अग्रवाल, रीतेश व मोनिका अग्रवाल, नन्द किशोर व पूर्णिमा अग्रवाल,आशु व कंचन अग्रवाल, अमित बंसल सीए,हरिदास व नीलम अग्रवाल,निकुंज व वंदना गोयल, कपिल व पारुल अग्रवाल, अजय व अर्चना अग्रवाल कन्हिया व रुचि अग्रवाल,तरुण व रितु अग्रवाल,विनीत व शिवानी अग्रवाल, दीपक व पूजा अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed