रिपोर्ट:अब्दुल मजीद
बहराइच में बढ़ती ठंड के कारण लोग आग जला कर ठंड से कर रहे है बचाव
वहीं दूसरी तरफ प्रशासन भी ठंड को देखते हुआ एक्टिव।
नगर पालिका ईओ श्रीमती प्रमीता सिंह द्वारा रैन बसेरा का इंतजाम किया गया।
रैन बसेरे में कुछ यात्री नेपाल के और कुछ जौनपुर के थे जिनकी बस छूट जाने के कारण रैन बसेरे में रुकना पड़ा।

रैन बसेरा इंचार्ज लल्लन ने बताया कि आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ एंट्री होती है।
रैन बसेरे की खास बात ये है कि पीने का जल और खाने में गुड का भी इंतजाम किया गया है।
रैन बसेरे में 6 बेड पुरुष के लिए और 6 बेड महिलाओं के लिए दिए गए है जिसमें एक एक कंबल सभी बेड पर है।

