बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 7 दिसम्बर
Id.noUP310857262804AMR06081985
Ref.no 22AUG2024LMP001727

लखीमपुर खीरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को डीएम खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में निघासन तहसील के सभागार में “संपूर्ण समाधान दिवस”आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने दुर्गा शक्ति नागपाल,एसपी गणेश प्रसाद साहा,सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाए।
