आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष एवं एनसीसी प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता ने मंगलवार को दूसरी बार कार्यवाहक प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। डॉ गुप्ता सत्र 2018 – 19 में भी एक वर्ष तक प्रचार्य पदभार का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर छात्र छात्राओं एवं आमजन में लोकप्रिय हुईं थीं। डॉ श्रद्धा गुप्ता महाविद्यालय के शिक्षकों की वरिष्ठता क्रम में शीर्ष स्थान पर होने के बावजूद भी अपने निजी कारणों से पिछले साल रिक्त हुए प्राचार्य पद का प्रभार ग्रहण नही किया था और उनसे कनिष्ठ डॉ अंशु सत्यार्थी ने प्रभार ग्रहण किया था, परन्तु शासन के आदेश के अनुपालन में डॉ गुप्ता ने पुनः प्राचार्य का पद संभाला है। डॉ श्रद्धा गुप्ता के प्राचार्य पद पर आसीन होने से महाविद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *