बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 19 दिसम्बर

Id.no UP310587262804AMR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

लखीमपुर खीरी पिछले सप्ताह संपादको के एसोसिएशन की एक बैठक मिश्राना मे, अध्यक्ष डा. राकेश शर्मा की अध्यक्षता मे हुई थी, जिसमें सर्व सम्मती से प्रस्ताव पारित किया गया था, कि विभिन्न मांगों को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को ज्ञापन सोप जाए।
तय कार्यक्रम के तहत सभी संपादकों ने अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को प्रातः 10:15 बजे ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि शासन और प्रशासन के सभी कार्यक्रमों की जानकारी संपादकों को दी जाए, कभी-कभी कुछ विभाग विशेष अखबारों को सूचना देकर कार्यक्रम की इति कर लेते हैं जिस पर रोक लगाई जाए, सभी को बराबर हक मिलना चाहिए, सभी संपादकों को स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा एक पहचान पत्र निर्गत किया जाए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयुष्मान कार्ड सभी संपादकों को निर्गत कराया जाए, इसके अलावा संपादकों ने यह भी मांग रखी की प्रयागराज कुंभ के लिए लखीमपुर की जनता सुगमता से यात्रा कर सके इसलिए डीएम उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के साथ-साथ रेलवे मंत्रालय से चिट्ठी लिखकर ट्रेन एवं बस की व्यवस्था कराएं, कम से कम आधा दर्जन रोडवेज की बसें लखीमपुर से प्रयागराज के लिए संचालित कराई जाए।
इस मौके पर एसो.के अध्यक्ष डा.राकेश शर्मा,संरक्षक रमेश मिश्र,महामंत्री राजेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष शबाब खान,संयुक्त मंत्री सुरेश चंद्र शुक्ला , प्रसार मंत्री हरिशंकर मिश्र, उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ,जे पी मिश्र और रमाशंकर मिश्र व सत्यदेव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने सभी मांगो पर गंभीरता से वार्ता करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *