रिपोर्ट आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार


UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784

आपको बता दें कि कस्बा मितौली में पानी की टंकी के निकट विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन चल रहा है जिसका आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन रात्रि की बेला में दूर दराज से पधारे वक्ताओं में सन्तोष जी, अखिलेश मिश्र हरदोई, हेमंत शास्त्री सोनौरा नीमगांव ने बारी-बारी से अपने मुखारविंद से भक्त शबरी की कथा का गुण गान बहुत ही मार्मिक ढंग से वर्णन करते हुए कहा कि शबरी भगवान के भक्ति में इतनी लीन हो गई थी कि बेर चख चखकर भगवान को खिलाने के लिए रखती थी और नित्य प्रति उनके लिए रास्ते में फूल बिछाकर उनके आगमन का इंतजार करती थी भगवान प्रभु श्री राम ने वहां पहुंचकर शबरी को दर्शन दिए। कहा जाता है कि शबर जाति में जन्मी माता शबरी मतंग ऋषि की अनन्य शिष्या थीं। महर्षि मतंग ने इन से प्रसन्न होकर इनको वरदान दिया था कि त्रेतायुग में जब भगवान श्री हरि विष्णु अपने रामावतार में होंगे और वनवास के दौरान इधर से गुजरेंगे तब तुमको दर्शन अवश्य देंगे। भगवान श्री राम की राह निहारते हुए प्रतिदिन माता शबरी उनके मार्ग को बुहार कर प्रतिदिन ताजे सुगंधित पुष्प बिछाती थीं तथा उनकी सेवा में चखकर मीठे बेर रखती थीं। एक दिन प्रभु ने उनको दर्शन भी दिए साथ ही माता शबरी द्वारा चखे गए जूठे बेर भी खाए।
उक्त प्रसंग सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो गए।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *