अलीगढ़ से कमल शर्मा राजू की रिपोर्ट

Oplus_131072

अलीगढ़ । अलीगढ मे आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी के नेतृत्व मे काफी संख्या मे पहुंचे पदाधिकारियो ने मंडलायुक्त कार्यालय पर पहलवान कॉलोनी स्थित घर के पास बने अवैध निर्माण को रोकने को लेकर एक ज्ञापन अपर आयुक्त प्रथम को सौंपा और जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की। आपको बता दे कि थाना क्वार्सी के पहलवान कालोनी मकान नंबर 2/364 किशनपुर मे पड़ोसी द्वारा पीड़ित के घर के छज्जे के नीचे से अवैध निर्माण कर एक गेट निकाल लिया है, जिसको लेकर पीड़ित ने नगर आयुक्त और जिलाधिकारी को कई बार अवगत कराया, लेकिन आज तक ना अवैध निर्माण रुकवाया गया न अवैध निर्माण करने वाले पर कोई कार्यवाही की गई। पीडित ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी मामले को लेकर पडोसी लड़ता व गाली गलौज

करता है और धमकी भी देता है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना क्वार्सी में लिखित मे दी। पीडित ने बताया कि एक दो बार थाने से कुछ सिपाही आए और देख कर चले गए। उन्होंने हमारी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया ना आज तक उस पर कोई उचित कानूनी कार्यवाही हुई। पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि अवैध निर्माण गेट की जांच करवा कर संवैधानिक कानूनी कार्यवाही करते हुए गेट को बंद करवायें। ज्ञापन देने वालो मे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गौरव सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुशील महाजन, जिला उपाध्यक्ष तनुज गौतम, सचिव विवेक कुमार, अजय कुमार, अमित शर्मा, हर्षित गुप्ता, अंकित गुप्ता, विष्णु ठाकुर, ललित दीक्षित, रोहित, पूजा शर्मा, सुमन देवी, रेखा देवी, सरदार मुकेश सैनी, संतोष यादव, अनुपम मिश्रा, रोहित, अंजलि देवी, सारिका कुशवाहा, ममता देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : कमल शर्मा राजू अलीगढ़

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *