उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के ब्लॉक सहसवान के निर्वाचन में ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। सहसवान शाखा इकाई के निर्वाचन की प्रक्रिया कोल्हाई स्थित रुमादेवी इंटर कॉलेज में जनपद की कार्यकारिणी के समक्ष पूर्ण हुई। पर्यवेक्षक शैलेन्द्र सिंह व पूर्णिमा देवी के निर्देशन में ब्लॉक के लगभग 50 शिक्षकों की उपस्थिति में आम सहमति से निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे राजन यादव अध्यक्ष, जमील अहमद वरि उपाध्यक्ष, इकबाल अहमद महामंत्री, भूपेंद्र प्रसाद कोषाध्यक्ष व परवेज़ अनवर को मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।

संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा,महामंत्री फरहत हुसैन सहित जिले के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित शाखा सहसवान इकाई के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए संगठन को मजबूत बनाने व शिक्षक हित मे कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अनीस उद्दीन, रामप्रताप यादव, अरविंद शर्मा, सुनील कुमार, मधु उपाध्याय, आफताब अहमद, पवन कुमार, सुभाष बाबू, नीरज कुमारी, वीरेंद्र सिंह, शम्मी कुमार गुप्ता, पवनेश कुमार सहित जूनियर हाईस्कूल के अधिकांश शिक्षक उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *